शहिद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन कार्यक्रम आज
 

देवास। अमर शहिद चंद्रशेखर आजाद स्मृति समिति द्वारा प्रतिवर्ष परम्परा अनुसार शहिद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर समिति के सदस्यो द्वारा माल्यार्पण कर कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी। समिति संचालक गुरूचरण चौधरी एवं संस्थापक दिलीपसिंह जाधव ने बताया कि 27 फरवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर राष्ट्र की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु शहर के नागरिक अधिक से अधिक संख्या में प्रात: 8 बजे चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर यशवंत व्यायाम के सामने पधारकर श्रद्धासुमन अर्पित करे।